HomeNEWSजन्मदिवस पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने बांटी मुस्कान, छात्रों को वितरित की...

जन्मदिवस पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने बांटी मुस्कान, छात्रों को वितरित की शैक्षिक सामग्री

सरकारी विद्यालयों के बच्चों को दिए स्कूल बैग व स्टेशनरी, रक्तदान शिविर में 140 यूनिट रक्त संग्रह

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने जन्मदिवस को सेवा और समाजहित के कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षिक सामग्री वितरित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्राथमिक विद्यालय परमट, सरसैया घाट, सदर बाजार, दालमंडी (कराचीखाना), मनीराम बगिया, हाता सवाई सिंह, गिरिजाघर (नौघड़ा), चीना पार्क दलेलपुरवा, लक्ष्मीपुरवा तथा लाल स्कूल बेकनगंज सहित कई विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टेशनरी, स्कूल बैग, लंच बॉक्स, पानी की बोतल एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित किया।

इसके बाद नयागंज स्थित कनोडिया धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 140 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक अमिताभ बाजपेई को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नीरज सिंह, हरीओम पांडे, नटवर मिश्रा, पार्षद रजत बाजपेई, मो. सारिया, रविशंकर मिश्रा, प्रियांकर पांडे, रवि, चंकी गुप्ता, प्रशांत मोहन जायसवाल, दुर्गेश चक, पुण्य जैन, सौरभ गुप्ता, हर्ष नागवंशी, मोहम्मद अली, आशीष शुक्ला शिब्बू, प्रथम चौरसिया, अमित चौरसिया, अनूप यादव, निखिल गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, करुणेश श्रीवास्तव, मृदुल वाजपेई, राहुल वाजपेई, संतोष पांडे, सौरभ यादव, सैफ एवं मर्फी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments