HomeNEWSमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण

विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण, डिजिटल लाइब्रेरी और पॉडकास्ट स्टूडियो का उद्घाटन

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान भवन, लखनऊ में विभिन्न आधुनिक एवं नवीनीकृत सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य, विधान भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर, विधानसभा के अत्याधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो तथा विधान परिषद की डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान भवन में विकसित की गई ये आधुनिक सुविधाएं विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। डिजिटल लाइब्रेरी से सदस्यों को संसदीय साहित्य और महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक त्वरित पहुंच मिलेगी, वहीं पॉडकास्ट स्टूडियो के माध्यम से जनप्रतिनिधि अपनी गतिविधियों और विचारों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकेंगे।

इस अवसर पर विधान भवन परिसर में विकसित नई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा एवं विधान परिषद के जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments