HomeNEWSडीजी कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प अभियान आयोजित

डीजी कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ संकल्प अभियान आयोजित

छात्राओं ने पीएम मोदी का लाइव संबोधन देखा, नशामुक्त भारत निर्माण का लिया संकल्प

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। दयानंद गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत : संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें प्रो. रुचिमिता पांडे ने छात्राओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत मेडिटेशन सत्र, जागरूकता कार्यक्रम, कला प्रतियोगिता, खेलकूद एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभियान के शुभारंभ का सजीव प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्राओं और उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगी और अपने परिवार व समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान “Say No to Drugs, Say Yes to Life” तथा “युवा शक्तिशाली बनेगी, विकसित भारत गढ़ेगी” जैसे प्रेरक संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. संगीता सिरोही (कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना) के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक (स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम) प्रो. अर्चना वर्मा तथा कार्यालय अधीक्षक कृष्णेंद्र श्रीवास्तव का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की सफलता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, माय भारत वॉलंटियर्स, एनसीसी, प्रेंजर इकाई तथा महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्रो. शुभ्रा राजपूत, प्रो. स्वाति सक्सेना, डॉ. ज्योत्सना पांडे, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. कुमुद लता, डॉ. उमा अवस्थी, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. साधना सिंह, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. वंदना द्विवेदी, डॉ. पिंकी द्विवेदी, डॉ. दीपाली सक्सेना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments