HomeNEWSसीएसए में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत स्लोगन एवं लेखन प्रतियोगिता...

सीएसए में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत स्लोगन एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित

जागरूकता रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर में “नशामुक्त युवा–विकसित भारत : संकल्प अभियान” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच स्लोगन एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रश्मि सिंह, सह प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) समन्वयक, सामुदायिक महाविद्यालय के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किसी भी प्रकार के नशीले एवं मादक पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।

कुलपति ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और सकारात्मक सोच रखने वाली युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिवार और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्लोगन, पोस्टर और लेखन के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया तथा स्वयं और अपने परिचितों को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. कौशल कुमार (अधिष्ठाता, कृषि संकाय), डॉ. विजय कुमार यादव (निदेशक, बीज एवं प्रक्षेत्र), डॉ. महापात्रा सहित विश्वविद्यालय एवं सामुदायिक महाविद्यालय के शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments