HomeBundelkhandमित्रता दिवस पर आईआईएमए ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मित्रता दिवस पर आईआईएमए ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

औषधीय पौधे रोपकर चिकित्सकों ने उनके संरक्षण की शपथ ली

  • नरेश राठौर

झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), झांसी शाखा की ओर से मित्रता दिवस के अवसर पर हाइडिल कॉलोनी, सिविल लाइन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. देवेन्द्र पटसारिया ने की, जबकि उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सोनकर के मार्गदर्शन एवं सचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान चिकित्सकों ने औषधीय पौधों का रोपण किया और उन्हें सच्चे मित्र की तरह संरक्षित एवं संवर्धित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

चिकित्सकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला भी है। अधिक से अधिक पौधारोपण और उनकी नियमित देखभाल से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विमेंस फोरम की सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा, डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. विक्रम आनंद, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. देवेश मनोचा, डॉ. नीलम आनंद, डॉ. नीतू सोनी, डॉ. अनुभूति मोदी, डॉ. तसनीम कौसर, डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. रामकरण राजपूत, डॉ. विवेक वर्मा, इं. अजय प्रताप सिंह एवं श्रीमती नेहा सोनी सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेश मनोचा ने किया, जबकि अंत में डॉ. रजनी अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments