HomeBundelkhand‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला...

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान,10 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान

  • रवि कुमार गुप्ता

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा’ अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रगौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में महापौर बिहारी लाल आर्या, महामंत्री विनोद नायक, कार्यक्रम संयोजक अमित साहू, शुभम बनर्जी, राहुल कुशवाहा, प्रणय अग्रवाल, विकास कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments