HomeNEWSसुरक्षा व्यवस्था को लेकर DCP पश्चिम ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DCP पश्चिम ने चेकिंग प्वाइंटों का किया निरीक्षण

मसवानपुर और गुरुदेव चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के दिए निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बुधवार को थाना रावतपुर क्षेत्र के विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मसवानपुर चौराहा और गुरुदेव चौराहा स्थित चेकिंग प्वाइंटों पर पहुंचकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी पश्चिम ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चेकिंग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की स्थिति तथा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी एवं सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के साथ-साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण और पेट्रोलिंग की जाए, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने को कहा गया।

डीसीपी पश्चिम ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षित वातावरण की भावना कायम रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments