HomeNEWSयूक्रेन हमले में मृत सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा

यूक्रेन हमले में मृत सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा

परिजनों ने राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की उठाई मांग

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। यूक्रेन में ड्यूटी के दौरान हुए ड्रोन हमले में मृत सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके कानपुर स्थित आवास पहुंचा। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही परिजनों और शुभचिंतकों की आंखें नम हो गईं तथा शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

बताया गया कि यूक्रेन में ड्यूटी के दौरान हुए ड्रोन हमले में सागर गुप्ता की मृत्यु हो गई थी। परिजनों का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सरकारी सहायता और सहयोग नहीं मिल सका है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने सागर गुप्ता के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान सागर के भाई मनीष गुप्ता और पत्नी शालू ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए सरकार से सहायता की मांग की।

परिजनों ने मांग की कि सागर गुप्ता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराया जाए, क्योंकि उनकी मृत्यु दो देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान ड्यूटी करते हुए हुई है। साथ ही निजी कंपनी से मिलने वाले मुआवजे के अतिरिक्त केंद्र एवं प्रदेश सरकार से भी आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि उन्होंने परिवार की सभी मांगों से प्रशासन को अवगत करा दिया है और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रतिभा अटल पाल, राकेश साहू, विनोद अवस्थी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments