HomeNEWSसावन में भक्ति की बही अविरल धारा, माँ गंगा की दिव्य महाआरती...

सावन में भक्ति की बही अविरल धारा, माँ गंगा की दिव्य महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

30 जुलाई से 12 अगस्त तक चल रही महाआरती श्रृंखला में संतों, अतिथियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ आयोजन।

  • आशा चौधरी

गाजियाबाद। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत 30 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित हो रही माँ गंगा की दिव्य महाआरती श्रृंखला के तहत गुरुवार का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माँ गंगा और भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यमकेश्वर महादेव मंदिर, उत्तराखंड के धर्माधिकारी एवं जन न्यूज़ चैनल तथा ध्रुव स्वामिनी अख़बार के मुख्य संपादक अमित त्यागी, ध्रुव स्वामिनी अख़बार के संपादक अमित तिवारी तथा महाकाली शिव शक्तिपीठ की संचालिका ज्योति त्यागी रहे। इसके अलावा जिला सह-प्रभारी नितिन गोयल और विधानसभा संयोजक सोनिया त्यागी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की अलौकिक छटा और भक्तों के “हर-हर महादेव” एवं “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माँ गंगा की आरती में भाग लेकर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।

आयोजन में नमामि गंगे टीम के सह-संयोजक मनोज शर्मा, हरिमोहन, राज फोगाट, आरती संयोजक अरुण पंडित, सह-संयोजक राहुल शर्मा, हरिश, स्वच्छता संयोजक पंडित गोपाल गौतम, रीटा, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रशांत खटीक, नगर मीडिया प्रभारी हिना, ममता, सूचना सह-संयोजक अनीता शर्मा, अनन्या शर्मा, परवीन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में महाआरती में शामिल होकर माँ गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें और नमामि गंगे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments