HomeNEWSआईएमए एवं समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से सफल रक्तदान शिविर आयोजित

आईएमए एवं समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से सफल रक्तदान शिविर आयोजित

इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस पर 28 यूनिट रक्त संग्रहित, थैलेसीमिया एवं कैंसर मरीजों को मिलेगा लाभ

हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस के अवसर पर थैलेसीमिया एवं कैंसर पीड़ित मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर, कानपुर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर ‘लवी’ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 30 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 28 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। एकत्रित रक्त का उपयोग थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, कैंसर रोगियों तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जाएगा।

शिविर के दौरान आईएमए की ओर से डॉ. दीपक श्रीवास्तव एवं डॉ. एम.सी. वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान अनेक लोगों को नया जीवन देने का माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

रक्तदान शिविर का संचालन आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर की तकनीकी टीम ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं अल्पाहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments