बेटियों को राजकुमारियों की तरह नहीं, योद्धाओं की तरह तैयार करें : डॉ. आरती गुप्ता
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। “बेटियों को राजकुमारियों की तरह नहीं, योद्धाओं की तरह तैयार करें” की मूल भावना को रेखांकित करते हुए फिक्की फ्लो कानपुर की ओर से सदस्यों के लिए विशेष एवं संवादात्मक वित्तीय साक्षरता मास्टरक्लास का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन निवेशक, अर्थशास्त्री एवं लेखिका डॉ. आरती गुप्ता ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन शीना गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में महिलाओं को केवल बचत और घरेलू वित्त प्रबंधन तक सीमित न रहकर निवेश, परिसंपत्ति आवंटन और परिवार से जुड़े वित्तीय निर्णयों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
सत्र के दौरान वित्तीय सुरक्षा और भावनात्मक लगाव के बीच अंतर, Lifestyle Inflation, आभूषणों को निवेश के रूप में देखने की धारणा, सोने और फिक्स्ड डिपॉजिट से आगे निवेश में विविधता लाने तथा Boomers, Millennials और Gen Z की अलग-अलग वित्तीय यात्राओं जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि परिवार और समाज में मौजूद पारंपरिक सोच में बदलाव लाया जाए, ताकि महिलाओं को वित्तीय निर्णयों में समान भागीदारी और अधिकार मिल सके। वक्ताओं ने कहा कि “हमने कानूनी लड़ाई तो जीत ली है, लेकिन सांस्कृतिक लड़ाई अभी जीतना बाकी है।”
कार्यक्रम के दौरान Audience Q&A एवं डॉ. आरती गुप्ता के साथ Rapid-Fire Interaction भी हुआ। अंत में सी


