HomeNEWSपुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज

महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस परिवार की महिलाओं ने मेहंदी, झूला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

  • आशीष तिवारी

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पुलिस लाइन परिसर में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान मेहंदी, झूला एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

हरियाली तीज के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पारंपरिक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से त्योहार की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को पारंपरिक पर्व के अवसर पर एक साथ आने, आपसी मेलजोल बढ़ाने तथा उत्सव के माध्यम से सकारात्मक एवं खुशनुमा वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments