HomeNEWSसुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन के कार्यों की सराहना, कारागार सुधार एवं पुनर्वास के...

सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन के कार्यों की सराहना, कारागार सुधार एवं पुनर्वास के प्रयासों को मिला सम्मान

महानिदेशक कारागार पी.सी. मीना ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा कर दी शुभकामनाएं

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। कारागारों में सुधार, पुनर्वास और मानवीय गरिमा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की गई। संस्था के सामाजिक एवं सुधारात्मक कार्यों को देखते हुए पी.सी. मीना, आईपीएस, महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा संस्था को प्रशंसा एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

संस्था की ओर से कहा गया कि यह सम्मान केवल फाउंडेशन का नहीं, बल्कि पूरी टीम, सहयोगियों और उन सभी लोगों का है, जो सुधार, पुनर्वास तथा मानवीय गरिमा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

फाउंडेशन द्वारा कारागारों में बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। संस्था का प्रयास है कि कारागार से बाहर निकलने के बाद बंदी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ सकें।

फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी इसी समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कारागारों में सुधार एवं पुनर्वास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया। संस्था ने अपने सभी सहयोगियों एवं टीम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments