HomeNEWSश्रावण के तृतीय सोमवार को लेकर एसपी ने कांवड़ मार्गों और शिव...

श्रावण के तृतीय सोमवार को लेकर एसपी ने कांवड़ मार्गों और शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

रूरा, शिवली और रसूलाबाद क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए कड़े निर्देश

  • आशीष तिवारी

कानपुर देहात। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनपद के थाना रूरा, शिवली और रसूलाबाद क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों एवं प्रमुख शिव मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रियों और शिव भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने सुगम यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और कांवड़ मार्गों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने शिव मंदिरों एवं कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी रखने, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि श्रावण सोमवार के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments