ध्वजारोहण कर देशभक्ति का दिया संदेश, निभा फाउंडेशन के पदाधिकारियों और कृष्णा पार्क की टीम सहित कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
- आशा चौधरी
गाजियाबाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निभा फाउंडेशन और कृष्णा पार्क की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में निभा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों के साथ कृष्णा पार्क की टीम और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।


