आईएमए हॉल खचाखच भरा, सामाजिक न्याय, संविधान और आरक्षण की रक्षा का लिया संकल्प; अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील
- प्रतीक कुमार
बरेली। कैंट विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनीस बेग के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित आईएमए हॉल में विशाल पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने से हॉल खचाखच भर गया। बताया गया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में इससे पहले भी तीन बड़ी पीडीए महापंचायत आयोजित की जा चुकी हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना रहा।
लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने पर जोर
डॉ. अनीस बेग ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए समाज में आपसी भाईचारा कायम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा।
पीडीए सामाजिक न्याय का व्यापक अभियान : शुभलेश यादव
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर, संविधान की रक्षा और समाज के सभी वर्गों को सम्मान दिलाने का व्यापक अभियान है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और महानगर महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा और पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित हैं।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
महापंचायत में महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, अंबेडकर वाहिनी की महासचिव बीना गौतम, महिला सभा जिला उपाध्यक्ष हुरिया रहमान, महिला सभा महानगर अध्यक्ष गजल अंसारी, पार्षद शमीम पटवारी, ताज खान, हरि किशन वाल्मीकि, विशाल कश्यप, परवेज यार खान, सलमान खान, विजय चौहान, महानगर सचिव ऋषि यादव, दिलीप वाल्मीकि, कुलदीप वाल्मीकि, वासुदेव सागर, पंकज वाल्मीकि, नीरज राज, अनिल वाल्मीकि, धर्मवीर वाल्मीकि, कल्पना वाल्मीकि, सिंपल कन्नोजिया, हाजी शोएब खान, कैंट विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, आदिल बेग, अफगान अली खान, सुहेल रजा खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


