जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में डॉ. नवल किशोर शाक्य ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
- मनीषा जैन
ललितपुर। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह की अध्यक्षता में पीडीए सामाजिक न्याय कुशवाहा समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, रोजगार, किसान, सड़क, सम्मान और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नवल किशोर शाक्य ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे छात्र, नौजवान और किसान विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
जनता पूछ रही है काम का हिसाब : नेपाल सिंह
जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, सड़क, किसानों और सम्मान से जुड़े सवाल जब सामने आते हैं तो सरकार को उनका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता अब सवाल पूछ रही है। दावे बहुत हुए, अब काम का हिसाब कब मिलेगा? उन्होंने कहा कि सत्ता कोई भी हो, जवाबदेही सबसे जरूरी है।
कार्यक्रम की संयोजक अभिलाषा कुशवाहा ने सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
बड़ी संख्या में समाज के लोग हुए शामिल
सम्मेलन में राजेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष तालबेहट, सोनसिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष बार, पुष्पेन्द्र यादव अड़वाहा, रामनरेश यादव भरखपुरा, श्रीकृष्ण यादव बिजरौठा, सुष्पेन्द्र यादव तिंदरा, चन्द्रपाल यादव मड़वारी, राजेश यादव जयगुरुदेव, अनवर खान जिला उपाध्यक्ष, रोहित राठौर जिला कोषाध्यक्ष, अरसद मंसूरी युवजन सभा जिलाध्यक्ष, राजेश साहू नगर उपाध्यक्ष, बलराम अहिरवार कार्यालय प्रभारी, मूरत यादव, अशोक अहिरवार राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी, शत्रुधन यादव, प्रमोद जिला सचिव, निर्भान सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष महरौनी, करन पटेल जिला उपाध्यक्ष बड़नी, रुपनारायण पटेल बहादुरपुर, मोहन घायल अनुसूचित मोर्चा प्रदेश सचिव, महेन्द्र झां प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, बाबूलाल पाल, महरौनी नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू, नगर उपाध्यक्ष हरगोबिन्द कुशवाहा, प्रधान बहुलापुर एवं ब्लॉक अध्यक्ष बिरधा रामराजा कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा विवेक कुशवाहा, जिला अध्यक्ष गणेश दाऊ कुशवाहा समाज संघ संरक्षक, भैरयन माते, राजू माते, गेंदा माते, सरमन माते, बृजलाल माते, राजधर माते, दस्सू माते, हरप्रसाद कुशवाहा, परसोत्तम कुशवाहा, बल्लू माते, संतोष कुशवाहा, अमित कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा नेताजी, कल्लू कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, बच्चू कुशवाहा, उम्मेद कुशवाहा, बब्लू कुशवाहा, देशपत कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, सिरनाम कुशवाहा एवं मूलचन्द कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
महिलाओं की भी रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
सम्मेलन में महिलाओं की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राजकुमारी गौतम, नगर अध्यक्ष सुषमा कुशवाहा, राधा कुशवाहा, जानकी कुशवाहा, जमना कुशवाहा, राजकुमारी कुशवाहा, गायत्री कुशवाहा, जात्री कुशवाहा, सुकन कुशवाहा, गीता कुशवाहा और लक्ष्मी कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि मौजूद रहीं।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में हजारों प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज को संगठित और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।


