HomeNEWSवाराणसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग सकुशल बरामद

वाराणसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग सकुशल बरामद

साइकिल से घर से निकला नाबालिग झारखंड के नक्सल प्रभावित सिमडेगा क्षेत्र पहुंचा, SOG-सर्विलांस और बड़ागांव पुलिस की संयुक्त टीम ने किया बरामद

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। नाबालिग साइकिल से घर से निकला था और काफी दूर झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सिमडेगा पहुंच गया था।

नाबालिग के घर से लापता होने की सूचना मिलते ही वाराणसी पुलिस सक्रिय हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SOG, सर्विलांस सेल और थाना बड़ागांव पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर नाबालिग की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए नाबालिग की लोकेशन का पता लगाया। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने उसे झारखंड के सिमडेगा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। अपने बच्चे के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने वाराणसी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों के प्रति आभार जताया।

पुलिस की इस कार्रवाई में SOG, सर्विलांस सेल एवं थाना बड़ागांव की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments