
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजेता पहलवानों को ‘उत्तर प्रदेश केसरी’, ‘उत्तर प्रदेश कुमार’ और ‘उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु’ पुरस्कार से किया सम्मानित
- प्रियंका दुबे
गोरखपुर। नाग पंचमी के पावन पर्व पर योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर, गोरखपुर में आयोजित परंपरागत दो दिवसीय ‘प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता’ का समापन हुआ।
समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को ‘उत्तर प्रदेश केसरी’, ‘उत्तर प्रदेश कुमार’ और ‘उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन के साथ विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।


