HomeNEWSमलेशिया में ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता पियूष कुशवाहा से मिले अखिलेश...

मलेशिया में ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता पियूष कुशवाहा से मिले अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने गाजीपुर के खिलाड़ी को सम्मानित कर दी बधाई, भविष्य में हरसंभव मदद का दिया भरोसा

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मलेशिया में आयोजित क्लासिक ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले गाजीपुर के खिलाड़ी पियूष कुशवाहा ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने पियूष कुशवाहा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सपा अध्यक्ष ने खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

अखिलेश यादव ने पियूष कुशवाहा को आश्वस्त किया कि भविष्य में उन्हें आगे खेलने के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियां देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाती हैं।

इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, समाजवादी छात्र सभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा एवं समाजवादी छात्र सभा आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष कुनाल मौर्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments