HomeUttar Pradeshरसूलाबाद में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय पर...

रसूलाबाद में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और सामाजिक न्याय पर मंथन

गुलसन गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं ने लिया हिस्सा

  • आशीष तिवारी

कानपुर देहात। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित गुलसन गेस्ट हाउस में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में पीडीए की एकजुटता, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आमजन के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और उनके अधिकारों की मजबूती के लिए संगठन को निरंतर सक्रिय रहना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उन्हें उचित मंच पर उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण यादव, बबलू राजा, पूर्व सांसद राजा रामपाल, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर राजपूत, हाजी फैजान खान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव, आलोक यादव, गुड्डू यादव, विजय गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मटल्लू यादव, राजकुमार यादव, डॉ. नरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विरसेन यादव, धीरू कटियार और धीरज यादव सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सम्मेलन की आयोजक एवं वरिष्ठ सपा नेत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, कठेरिया समाज कल्याण समिति नीलम कठेरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और एकजुटता से संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments