HomeNEWS2025 बैच के आरक्षियों को CCTNS प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा-पत्र

2025 बैच के आरक्षियों को CCTNS प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा-पत्र

छह दिवसीय CCTNS रिफ्रेशर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर पुलिस अधीक्षक बांदा ने किया सम्मानित

  • राकेश कुमार

बांदा। 2025 बैच के आरक्षियों द्वारा छह दिवसीय CCTNS रिफ्रेशर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए पुलिस अधीक्षक, बांदा द्वारा आरक्षियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान आरक्षियों को CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ उन्हें अपने कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संपादित करने के लिए सक्षम बनाना रहा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों के प्रयासों की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किए जाने से पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन हुआ। यह पहल पुलिस बल की तकनीकी दक्षता, कार्यकुशलता और पेशेवर क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments