HomeNEWSराष्ट्रध्वज लेकर राष्ट्रगान गाकर कानपुर महानगर कांग्रेस ने कोतवाली में दी तहरीर

राष्ट्रध्वज लेकर राष्ट्रगान गाकर कानपुर महानगर कांग्रेस ने कोतवाली में दी तहरीर

राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संबंधित वायरल वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से जाने के कथित घटनाक्रम को लेकर कानपुर महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली थाने में तहरीर दी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज लेकर राष्ट्रगान गाया और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे लगाते हुए मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रगान पूरे देश के सम्मान का प्रतीक : पवन गुप्ता

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसलिए इस मामले को केवल राजनीतिक विवाद के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक मर्यादा से जुड़े विषय के रूप में देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि जांच में किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस दौरान हरप्रकाश अग्निहोत्री, प्रतिभा पाल, पदम मिश्रा, संजय शाह, सुधीर साहू, विनोद अवस्थी, मुकेश कन्नौजिया, आसिफ इकबाल, अकील कुरैशी, रामप्रकाश शर्मा, मनोज अवस्थी, आशुतोष शुक्ला, विवेक पाल, चंद्रमणि मिश्रा, मनोज दुबे, अबरार अहमद, दीप पांडे, वैभव गुप्ता, ऋषि कुमार, मेराज अहमद, हाजी इम्तियाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments