HomeNEWSसफीपुर में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 चुनाव को लेकर एकजुटता...

सफीपुर में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 चुनाव को लेकर एकजुटता का आह्वान

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बोले—संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए पीडीए को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र सफीपुर स्थित पाल गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मकसूद अली ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव हेमंत पाल ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर पीडीए वर्ग के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

श्याम लाल पाल ने कहा कि संविधान सुरक्षित रहेगा तो देश और लोकतंत्र मजबूत रहेगा। उन्होंने कहा कि पीडीए वर्ग के लोगों को एकजुट होकर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा।

2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुधीर कुमार रावत, प्रदेश सचिव स्वरित चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गौतम, पूर्व प्रत्याशी रामबरन कुरील, मनीष कुरील, जितेंद्र रावत, सूर्यकांत पासी, सैय्यद इरफान, साधू यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा युवजन सभा जिलाध्यक्ष अमन अंजुम, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अंकित यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राहुल गौतम, मनीष सैनी, पंकज लोधी और छोटेलाल भारतीय सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments