HomeBundelkhandशिक्षक दिवस पर अटल सेवा संस्थान ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर अटल सेवा संस्थान ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों एवं उनके परिजनों को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर किया सम्मानित, भजनों व हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

  • पूजा परिहार

झांसी। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अटल सेवा संस्थान के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई पार्क स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह भुसारी ‘बिट्टू’ ने की।

समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों एवं उनके परिजनों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के योगदान को सराहा गया और समाज में शिक्षा के महत्व तथा गुरु-शिष्य परंपरा पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अनु दीवान द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं प्रसिद्ध कवि नटखट जी ने अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विरासत बताते हुए विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डाला।

समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में आकांक्षा नवीन अग्रवाल, सिम्मी सुरजीत सिंह भुसारी, पंकज खरे, प्रकांक्षा यतेन्द्र यादव, मंजीत कौर सतपाल सिंह, रवजोत कौर, किंजल साहू एवं श्रुति जैन शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल छायांकन एवं मीडिया कवरेज संस्थान के मीडिया प्रभारी गिरीश चौरसिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री सुनील सोनी, संगठन मंत्री रवि साहू, सह-मंत्री शशांक रावत सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में संस्थान के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह भुसारी ‘बिट्टू’ एवं पदाधिकारियों ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments