HomeNEWSपुलिस उपायुक्त पूर्वी ने अर्दली रूम में विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा...

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने अर्दली रूम में विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की

लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय में थाना जाजमऊ के विवेचकों के साथ अर्दली रूम आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

समीक्षा के दौरान अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस उपायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष एवं साक्ष्यपरक विवेचना करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से शामिल किया जाए, ताकि मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके। लंबित अभियोगों की नियमित समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों, सांप्रदायिक तत्वों एवं माफिया से जुड़े लोगों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी लंबित अभियोग में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। प्रत्येक मामले में निष्पक्षता, साक्ष्यों की समुचित जांच और विधिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता ने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और निष्पक्षता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विवेचकों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments