17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क अभियान की तैयारी
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भाजपा कानपुर उत्तर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचेंगे और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 17 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। उन्होंने अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया। इस दौरान प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जन्ममेय सिंह, आकाश शुक्ला, नवाब सिंह, शिवांग मिश्रा, सत्यम गुप्ता, धीरज वाल्मीकि, पारस मदान, शैल शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी, पूनम कंवर, सुरेश गुप्ता, राजेश चौहान, चंद्रमणि चौबे, यश जायसवाल, स्पर्श कटियार, मंडल अध्यक्ष अजय राय, दीपक शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, रमाशंकर अग्रहरि, इंद्रजीत खन्ना, आशीष तिवारी, विजय वर्मा, अनूप चौधरी और महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


