HomeNEWSनवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन

नवनिर्मित थाना बिल्हौर का पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने किया उद्घाटन

थाना परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, ग्राम चौकीदारों से मुलाकात कर भेंट किए साल और वितरित किया मिष्ठान

  • अंकित बाजपेई

कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने 15 सितंबर 2026 को नवनिर्मित थाना बिल्हौर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन एवं शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उद्घाटन के उपरांत पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, मेस सहित परिसर में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस उपायुक्त ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में आवश्यक समन्वय बनाए रखने और थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों से भी मुलाकात की। उन्होंने चौकीदारों से क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त की और उनकी भूमिका के संबंध में बातचीत की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा ग्राम चौकीदारों को साल भेंट किए गए तथा मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

नवनिर्मित थाना बिल्हौर के उद्घाटन के साथ थाना परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments