
पूजा सैनी को महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कई लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
- आशीष तिवारी
कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी ने संगठन में पूजा सैनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने भोगनीपुर निवासी पूजा सैनी को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।
पूजा सैनी के मनोनयन के बाद लखनऊ स्थित सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेत्री डॉ. सीता यादव ने उनका स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान कानपुर देहात की जिला पंचायत सदस्य सोनी पासवान समेत कई कार्यकर्ताओं और पूजा सैनी के साथ पहुंचे समर्थकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश यादव ने पूजा सैनी को कर्मठ एवं ईमानदार कार्यकर्ता बताते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि पूजा सैनी भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ कानपुर देहात में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में डॉ. सीता यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़कर पीडीए परिवार को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने और पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
डॉ. सीता यादव ने कहा कि लगातार नए कार्यकर्ताओं के समाजवादी पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए परिवार के विस्तार और पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।


