
अभ्यर्थियों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- अमित कुमार
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने 18 सितंबर 2026 को आरटीसी बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस पदों पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए ठहरे चयनित अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने चयनित अभ्यर्थियों के रुकने, रहने और भोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।
एसएसपी विकास कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चयनित अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बताया गया कि उपनिरीक्षक गोपनीय, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक एवं सहायक उपनिरीक्षक लेखा पदों पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए चयनित अभ्यर्थी आरटीसी बैरक में ठहरे हुए हैं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक लाइन श्रीमती अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमरन सिंह, क्षेत्राधिकारी महिला अपराध श्रीमती आसमा वकार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसएसपी के निरीक्षण के दौरान चयनित अभ्यर्थियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


