HomeNEWSमहिला पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा आधुनिक आवास, एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया...

महिला पुलिसकर्मियों के लिए बनेगा आधुनिक आवास, एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया भूमि पूजन

महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा, एसएसपी ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

  • अमित कुमार

बदायूं। महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर और सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बदायूं पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने प्रस्तावित महिला आवास के निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

प्रस्तावित महिला आवास के निर्माण से जनपद में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल का उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन और अधिक सुविधाजनक परिस्थितियों में कर सकें।

भूमि पूजन के दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को मजबूत करना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सहूलियत मिलेगी।

एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित गुणवत्ता और निर्माण मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के भी निर्देश दिए, ताकि महिला पुलिसकर्मियों को आवासीय सुविधा का लाभ जल्द मिल सके।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक श्री इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments