250 लोगों की हुई शुगर और बीपी की जांच, आयुर्वेद के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
पूजा परिहार
झांसी। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए), झांसी के तत्वावधान में 23 सितंबर 2026 को अटल एकता पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं आयुर्वेद जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईएमए झांसी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र पटसारिया ने की।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान करीब 250 लोगों की निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित परामर्श दिया। शिविर के माध्यम से आमजन को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के बाद आयुर्वेद के महत्व और उपयोगिता के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से चिकित्सकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में आईआईएमए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय मोदी, आईआईएमए झांसी की उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सोनकर, सचिव डॉ. राजेन्द्र सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ. रंजीत सिंह बघेल, संरक्षक डॉ. बी.डी. मोदी सहित डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. विक्रम आनंद, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. देवेश मनोचा, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. नीलम आनंद, डॉ. अनुभूति मोदी और डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक वर्मा ने किया। अंत में सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार डॉ. राम करण राजपूत ने व्यक्त किया।


