HomeNEWSमहानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में ‘आँगन मिलन’ अभियान का आयोजन

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में ‘आँगन मिलन’ अभियान का आयोजन

रजापुर में आयोजित कार्यक्रम में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और टीकाकरण को लेकर अभिभावकों को किया गया जागरूक

  • आशा चौधरी

गाज़ियाबाद। खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर, रजापुर में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में ‘आँगन मिलन’ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के आयोजन में महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष ऋचा भदौरिया ने महानगर संयोजक के रूप में भूमिका निभाई। वहीं क्रॉसिंग मंडल की संयोजक पुष्पा पांडेय तथा सह-संयोजक विदुषी बंसल और संजना कालिंदी रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह उपस्थित रहीं। वरिष्ठ बहनों एवं अधिकारियों ने माताओं और अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक किया।

ब्लॉक स्तर पर आयोजित हेल्दी बेबी कॉम्पिटिशन एवं स्वास्थ्य-पोषण मेले में बच्चों के वजन, लंबाई और टीकाकरण की जांच की गई। इसके साथ ही पौष्टिक आहार की थाली की प्रदर्शनी लगाकर बच्चों के संतुलित पोषण की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान माताओं को बच्चों के टीकाकरण के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर ‘एक टीका, जीवन रक्षा’ का संदेश देते हुए समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

हेल्दी बेबी कॉम्पिटिशन में स्वस्थ एवं सक्रिय बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से ‘स्वस्थ जच्चा, स्वस्थ बच्चा—आंगनवाड़ी के साथ’ का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ भारत की नींव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments