HomeNEWSकानपुर में डीएम ने सीएम ग्रिड कार्य का किया निरीक्षण

कानपुर में डीएम ने सीएम ग्रिड कार्य का किया निरीक्षण

जूही गौशाला क्षेत्र में निर्माण कार्य की स्थिति परखी, ठेकेदार को मानकों के अनुरूप काम करने की हिदायत

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। शहर के वार्ड नंबर 38 स्थित जूही गौशाला क्षेत्र में चल रहे सीएम ग्रिड निर्माण कार्य का शुक्रवार रात जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और सीडीओ अभिनव जै जैन भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और मौके पर हो रहे काम की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद हरि स्वरूप तिवारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मौके पर निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर चल रहे कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments