HomeNEWSBKD कॉलेज में स्नातक MLC चुनाव को लेकर मतदाता केंद्र बैठक आयोजित

BKD कॉलेज में स्नातक MLC चुनाव को लेकर मतदाता केंद्र बैठक आयोजित

6 अक्टूबर को प्रस्तावित पदयात्रा एवं नामांकन कार्यक्रम की तैयारियों की हुई समीक्षा, बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क अभियान की बनाई गई रणनीति

  • अमित कुमार

झांसी। आगामी इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर 4 अक्टूबर को BKD कॉलेज, झांसी में मतदाता केंद्र बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक में 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मुक्ताकाशी मंच से कमिश्नरेट झांसी तक प्रस्तावित पदयात्रा एवं नामांकन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपने और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में स्नातक मतदाताओं से संपर्क अभियान को लेकर बूथ स्तर पर रणनीति तैयार की गई। अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता केंद्र पर कार्यकर्ताओं की टोली गठित कर घर-घर संपर्क अभियान चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments