
लखनऊ मंडल के छह जिलों से 600 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि हुए शामिल, सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने के अभियान के तहत समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ में ‘पीडीए व्यापारी मंडलीय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन सरोजनी नगर थाने के सामने हज हाउस के बगल स्थित निरालाज फोर सीजंस बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुआ।
लखनऊ मंडल के इस सम्मेलन में लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और रायबरेली से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महानगर संगठन के पदाधिकारी तथा वैश्य-व्यापारी समाज के 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन में समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, प्रदेश मुख्य महासचिव यासिर सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता तथा सपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व मंत्री राम लखन चौरसिया सहित कई पदाधिकारी मंचासीन रहे।
सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा के लखनऊ जिलाध्यक्ष संजय यादव ने की, जबकि संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।
मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उनके अनुसार देश और प्रदेश की सरकार की नीतियों से छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फुटकर दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी, गुमटी और खुमचा कारोबार से जुड़े लोगों के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं और व्यापार के क्षेत्र में बड़े कॉरपोरेट समूहों का प्रभाव बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा छोटे व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करने का काम करेगी।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों ने व्यापारियों के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से राहत दिलाने के साथ चुंगी व्यवस्था से भी मुक्ति दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहने के दौरान व्यापार और व्यापारियों के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने तथा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई थीं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक रंजन ने भी व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकारों में व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया।
लखनऊ सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘जयंत’ ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों से कई वादे किए थे, लेकिन उनके अनुसार जमीनी स्तर पर व्यापारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाती रहेगी।
सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता, सपा प्रदेश सचिव अरविंद केसरवानी, प्रदेश सचिव एवं पूर्व मंत्री राम लखन चौरसिया, समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव सतीश गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रदेश सचिव सचिन शर्मा सहदेव, प्रदेश मीडिया एवं सूचना प्रभारी अभिषेक गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
राष्ट्रीय सचिव आशीष गुप्ता, सतीश गुप्ता, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी पंडित शुभम राय तथा प्रदेश सचिव संतोष सेठिया ने भी सम्मेलन में अपने विचार रखे।
सम्मेलन के दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठन के विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने संगठन के माध्यम से व्यापारी समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं पूर्व मंत्री राम लखन चौरसिया, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश मुख्य महासचिव यासिर सिद्दीकी, लखनऊ जिलाध्यक्ष संजय यादव, महानगर अध्यक्ष निखिल सिंघल, राष्ट्रीय सचिव आशीष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव सतीश गुप्ता, प्रदेश सचिव शुभम राय, प्रदेश सचिव संतोष सेठिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन शर्मा सहदेव, प्रदेश सचिव बृजेश गुप्ता और प्रदेश मीडिया एवं सूचना प्रभारी अभिषेक गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व प्रदेश सचिव धर्मेंद्र यादव, अमित रस्तोगी, जिला महासचिव रवि वर्मा, हरदोई जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ‘मिन्ना’, जिला महासचिव अवनीश यादव, उन्नाव जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, सीतापुर जिलाध्यक्ष संजय वर्मा, लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष दीपक रस्तोगी और रायबरेली जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन में रायबरेली, लखनऊ, हरदोई सहित लखनऊ मंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और व्यापारी समाज के बीच जनसंपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
सम्मेलन के समापन पर उपस्थित पदाधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही व्यापारी समाज से जुड़े मुद्दों को पार्टी के मंच के माध्यम से प्रमुखता से उठाने की बात कही गई।


