डीसीपी पश्चिम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के दिए निर्देश
- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। नगर पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने नगर पंचायत कार्यालय, बिठूर में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की।
बैठक में एसडीएम सदर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस उपायुक्त ने उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपचुनाव की प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि उपचुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा।
बैठक में कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को चुनाव के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया कि नगर पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता एवं प्रभावी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


