HomeNEWSछात्राओं में स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता

छात्राओं में स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता

सेवा संकल्प अभियान के तहत दयानन्द गर्ल्स पीजी कॉलेज में चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर। दयानन्द गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, कानपुर में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान–स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. वंदना निगम एवं सेल्फ फाइनेंस की डायरेक्टर प्रो. अर्चना वर्मा ने की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग की आयोजिका प्रो. शुभम शिवा, सेवा संकल्प अभियान की संयोजक प्रो. पप्पी मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग की पूजा श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चित्रों और स्लोगनों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न संदेश प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपनी रचनाओं के जरिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं की रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के प्रति उनकी संवेदनशीलता देखने को मिली। चित्रों और प्रभावी स्लोगनों के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के आयोजन से छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ सामाजिक संवेदनशीलता, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता की भावना को भी बढ़ावा मिला। प्रतियोगिता ने छात्राओं को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सामाजिक संदेश देने का अवसर प्रदान किया।

महाविद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान–स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments