HomeNEWSगीता पार्क में 20 अक्टूबर को होगा दशहरा मेला, कन्या भोज और...

गीता पार्क में 20 अक्टूबर को होगा दशहरा मेला, कन्या भोज और पुतला दहन

क्षेत्रीय नागरिकों की बैठक में लिया गया निर्णय, गणेश पूजन और आतिशबाजी का भी होगा आयोजन

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। क्षेत्रीय नागरिकों की बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अक्टूबर को गीता पार्क में दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गणेश पूजन, कन्या भोज, आतिशबाजी एवं पुतला दहन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आयोजन को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गीता पार्क पहुंचकर दशहरा मेले में सहभागिता करें और इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

अपीलकर्ता: डॉ. दिवाकर मिश्र

सभी क्षेत्रीय नागरिकों से सादर अनुरोध है कि अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments