
डीसीपी कार्यालय के पास हुआ आयोजन, पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर दिया सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। नवरात्रि की नवमी तिथि के पावन अवसर पर कानपुर कमिश्नरेट के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में डीसीपी कार्यालय के समीप भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और वहां मौजूद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता कर सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा दिया।
कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर मंजय सिंह और एसीपी सीसामऊ आनंद कुमार ओझा ने भी भंडारे में सहभागिता की।
नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। भंडारे में प्रसाद वितरण के जरिए श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित किया गया।


