HomeNEWSकानपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, 8 लोगों को मौके...

कानपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित, 8 लोगों को मौके पर मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मर्चेंट चैंबर हॉल में लगा शिविर, पेंशन और सहायक उपकरणों के लिए भी किए गए पंजीकरण

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सहभागिता की।

शिविर के दौरान दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 16 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। इनमें से 8 पात्र दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि शेष 8 लोगों को आवश्यक जांच के लिए रेफर किया गया।

इसके अतिरिक्त 2 दिव्यांगजनों का दिव्यांग पेंशन योजना के लिए पंजीकरण किया गया। वहीं, 4 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, स्मार्ट केन और बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकृत किया गया। शिविर में 4 दिव्यांगजनों के आय प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग समेत विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments