HomeNEWSनुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, ऑटो-ई-रिक्शा चालकों...

नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को दी गई जानकारी

डीसीपी ट्रैफिक अभय नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में भाटिया तिराहे पर चला जागरूकता अभियान, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 नवंबर 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अभय नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में टीआई पश्चिम जोन प्रथम एवं यातायात जागरूकता टीम ने भाटिया तिराहे पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों के साथ-साथ ऑटो, ई-रिक्शा और टेम्पो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। नाटक के जरिए सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों के पालन और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया गया।

यातायात पुलिस की टीम ने वाहन चालकों को समझाया कि सड़क पर अनुशासन बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की अनदेखी न केवल वाहन चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments