भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने दिसंबर 2024 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की थी इस मामले पर चर्चा, पीएमसी कंपनी को बनाने का जिम्मा। एलिवेटेड रोड के बन जाने से रेलवे क्रॉसिंग और प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने इस मामले पर दिसंबर 2024 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव सौंपा था। केंद्रीय मंत्री की ओर से सोमवार को भाजपा सांसद रमेश अवस्थी को पत्र भेजकर कानपुर में पहली बार बनने वाली एलिवेटेड रोड (रामादेवी से गोल चौराहा) तक की जानकारी दी गई। नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से बताया कि पीएमसी कंपनी को इस रोड निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, होली तक इस रोड के लिए डीपीआर भी तैयार करने के निर्देश दिए गए। एलिवेटेड सड़क के बन जाने से 10.47 किलोमीटर पर पड़ने वाले क्रॉसिंग जाम से मुक्त रहेंगे। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने आज रामादेवी चौराहे का निरीक्षण किया। इस मौके पर अतिक्रमण, यातायात को लेकर यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के कानपुर को केंद्र सरकार की तरफ से एलिवेटेड रोड का तोहफा मिला है। यह एलिवेटेड सड़क रामादेवी से गोल चौराहा के बीच बनेगा। इसके बन जाने से अफीम कोठी चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, टाट मिल चौराहा, कृष्णा नगर, डीआरएम पुलिया, रामादेवी चौराहा, गुमटी गुरुद्वारा चौराहा के रेलवे क्रॉसिंग और चौराहा पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। जिसका रूट भी निर्धारित किया गया है। जो गोल चौराहा से गुमटी गुरुद्वारा चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, अफीम कोठी चौराहा, टाट मिल चौराहा, डीआरएम पुलिया, कृष्णा नगर होते हुए रामादेवी चौराहा रहेगा।
फोर लेन का बनने वाला फ्लाईओवर मेट्रो की तर्ज पर बनाया जाएगा। एलिवेटेड सड़क पिलर पर होंगे। बनने के दौरान यातायात चलता रहे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे विंग करेगी। 10.47 किलोमीटर बनने वाले फोरलेन एलिवेटेड रोड के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।पुलिस कमिश्नर ने रामादेवी चौराहे का किया निरीक्षणआज पुलिस आयुक्त अखिल कुमार रामादेवी चौराहा का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और पार्किंग आदि पर चर्चा की गई। इस मौके पर यातायात प्रभारी को ट्रैफिक नियमों का पालन और व्यवस्थित यातायात के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल भी मौजूद थी।


