NEWS

औरैया : ई रिक्शा एवं आटो के खिलाफ चला अभियान, 111 सीज, 217 के कटे चालान

एआरटीओ सुदेश तिवारी बोले नियमों की अनदेखी करने पर होगी कार्यवाही, अभियान के बाद भी सामान व क्षमता से अधिक सवारी ढोते दिखे वाहन

दीपांशु सावरन

औरैया। लखनऊ में ई रिक्शा में हुई घटना के बाद प्रदेश सरकार द्वारा सभी परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी औरैया सुदेश तिवारी ने ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों पर सख्ती करना प्रारंभ कर दिया है। रविवार सुबह जारी किए गए प्रेस नोट में उनके द्वारा ई रिक्शा एवं ऑटो पर वाहन स्वामी का नाम, चालक का नाम एवं ड्राइविंग लाइसेंस संख्या को लिखा जाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा न पाए जाने पर उनके द्वारा 12 अप्रैल तक कुल 111 ई रिक्शा को सीज किया गया है। जबकि 217 ई रिक्शा एवं ऑटो का चालान किया गया है।

एआरटीओ सुदेश तिवारी ने कहा कि जो ऑटो एवं ई रिक्शा चालक के नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एआरटीओ द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट ने आटो एवं ई रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें।

बता दें परिवहन अधिकारी के प्रयासों के बाद भी ई रिक्सा एवं आटो चालक लगातार अपनी मनमानी करते हुए नजर आ रहे हैं। आदेश जारी होन के बाद भी रविवार को शहर में ई रिक्सों पर सामान ढोता हुआ दिखाई दिया जबकि आटो भी पासिंग सवारियों के स्थान पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाए हुए दिखे।

Related Articles

Back to top button