भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर व दक्षिण महिला मोर्चा ने आज कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार रैली में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में किया गया।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित व शिवराम सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट से जुलूस की शक्ल में रवाना हुईं। हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ता “कांग्रेस शर्म करो, नारी अपमान बंद करो”, “जो मां का नहीं करे सम्मान वो इंसान नहीं हैवान”, “मां का अपमान कांग्रेस की पहचान” जैसे नारे लगाती हुईं तिलक हाल पहुंचीं।
महिला कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही थीं, तभी वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की कोशिश की और हाथापाई का प्रयास किया। इस पर भाजपा के पुरुष पदाधिकारी आगे आए और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जवाब दिया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर महिला को मातृ शक्ति मानती है। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे भी महिलाओं के साथ अभद्रता की तो भाजपा सड़क पर ही इसका जवाब देगी और उन्हें उनकी औकात दिखा देगी।
प्रदर्शन में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, रीता शास्त्री, सरोज सिंह, अनीता त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, संतोष शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, रामलखन रावत, विनय पटेल, सीमा एमबीए, गणेश शुक्ला, प्रशांत त्रिपाठी, पुष्पा तिवारी, सीमा पाठक, प्रियंका सिंह, शोभा शुक्ला, सीमा तिवारी, ऋचा सक्सेना, आशा पाल, सुनीता गौड़, विधि राजपाल, बबीता निगम, अनीता सोनी, प्रेमलता तिवारी, वसुधा पांडेय, गीता गुप्ता, पूनम कंवर, अर्शी सुल्तान, सैफाली निगम सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।



