NEWSUttar Pradesh

IIT कानपुर में मुख्यमंत्री कार्यक्रम: पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने दी दिशा-निर्देश

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। दिनांक 03.09.2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने आईआईटी कानपुर में माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

इस दौरान महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और आपातकालीन प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति का मूल्यांकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना और सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button