NEWS
पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की सुरक्षा समीक्षा गोष्ठी

- शालिनी शर्मा
कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एनआईए, एनएसजी और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों के साथ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, अवांछनीय गतिविधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की।
गोष्ठी के दौरान महानिदेशक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

विशेष रूप से #ADGZoneKanpur आलोक सिंह ने प्रदेश में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, संभावित खतरों और सुधारात्मक कदमों पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

इस समीक्षा से प्रदेश में सुरक्षा निगरानी और आपात स्थिति प्रबंधन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी हुई है।



