NEWS
त्यौहारों की शांति हेतु नौबस्ता थाने में पीस कमेटी की बैठक

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। आगामी श्री गणेश पूजा और बारावफात जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने 3 सितंबर 2025 को थाना नौबस्ता परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।

बैठक में आयोजकों, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों और सिविल डिफेंस के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई और उनका अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर सभी नागरिक आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें तथा कानून-व्यवस्था को सुचारु रखने में प्रशासन का सहयोग करें।



