NEWS

DCP ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार ने किया प्रमुख मार्गों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। बेहतर यातायात प्रबंधन और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे हैलट हॉस्पिटल मार्ग, कार्डियोलॉजी मार्ग, गुटैया क्रॉसिंग, रावतपुर तिराहा, पालीवाल तिराहा, रेव मोती और गोल चौराहा पहुंचे। उन्होंने यातायात व्यवस्था, पार्किंग की स्थिति, एम्बुलेंस और मरीजों के वाहनों की आवाजाही तथा भीड़-भाड़ नियंत्रण की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

इस दौरान डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने और सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ रोडवेज बसें सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़ी की जा रही थीं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस पर डीसीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बसें केवल अपने निर्धारित स्थानों से ही यात्रियों को बैठाएँ और उतारें।

Related Articles

Back to top button