PM मोदी के जन्मदिन पर BJYM लगाएगा ‘रक्तदान शिविर’

अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कानपुर उत्तर जिला रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। इसको लेकर भाजयुमो की बैठक जिला कार्यालय में युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री कौशलेंद्र सिंह परिहार ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि मोदी जी हमेशा अपना जन्मदिन जनता की सेवा को समर्पित करते हैं। इसी कड़ी में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” चला रही है। इसी क्रम में भाजयुमो रक्तदान शिविर आयोजित कर कम से कम 75 यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य रखेगा।

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और यह जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होगा। बैठक के बाद सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान की कार्ययोजना भी तैयार की गई।
जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि रक्तदान शिविर 17 सितंबर को लक्ष्मी पैलेस, जी.टी. रोड अशोक नगर में लगाया जाएगा। वहीं, स्वच्छता अभियान के लिए जिले के 1258 बूथों पर संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
बैठक में सौरभ पटेल, मीनाक्षी गुप्ता, सीमा एमबीए, प्रमोद विश्वकर्मा, विजय पटेल, पवन गुप्ता, अभिमन्यु सक्सेना, शिवेश दुबे, आशीष बाजपेई, रवि पांडे, सचिव्वेंद्र सिंह सेंगर, खेमराज शर्मा, सार्थक जैन, मोहित त्रिपाठी, नितेश सोनकर, अंकित मिश्रा, आकाश गुप्ता, अरुण राठौड़, अमित प्रताप सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, अमलेश गौर, अनिल निषाद, मुनेश अग्रवाल, रजत मिश्रा, रामकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



